Letest Newsछत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बिजली के बिना जीवन की कल्पना असंभव संजय भूषण पाण्डेय,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,

रजत महोत्सव पर दानसरा में बिजली विभाग का जन-जागरूकता कार्यक्रम, योजनाओं की हुई प्रभावी प्रस्तुति

सारंगढ़-नईदुनिया दिलीप टंडन
छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सारंगढ़ जिले के ग्राम पंचायत दानसरा में भव्य जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बिजली विभाग की विभिन्न योजनाओं व सेवाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम के तहत बीपीएल कनेक्शन, कृषक जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना, पीएम कुसुम योजना, केंद्रीयकृत विद्युत कॉल सेंटर, मोर बिजली ऐप एवं ऑनलाइन उपभोक्ता सेवाओं की जानकारी देते हुए विस्तृत प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक देखा और समझा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडे रहे। विशिष्ट रूप से कार्यपालन यंत्री पीसी महानंदा, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती सुशीला साहू, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती पदमा शिवा निषाद, श्रीमती कामिनी डनसेना, हाई स्कूल प्राचार्य विद्यासागर ठाकुर, सहायक यंत्री सारंगढ़ प्रहलाद गिरी गोस्वामी, कैलाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडे ने कहा कि आज के युग में बिजली जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। इसके बिना न घर-परिवार, न कारखाने और न ही अस्पताल एक पल भी चल सकते हैं। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा
छुओ मत मैं करेंट हूं, छेड़ो मत नहीं तो मैं वारंट हूं…
आग, हवा और पानी से मैं बनता हूं, खुद जलकर शहर को रोशन करता हूं,
मुझे इतना जलाओ कि मैं खुद न जल जाऊं और आपकी सेवा न कर पाऊं।”

उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले उनके घर का बिजली बिल 22 से 28 हजार रुपये तक आता था, लेकिन साढ़े सात किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के बाद अब बिजली बिल 28 रुपये भी नहीं आता है है। उन्होंने आमजन से इस योजना का लाभ लेने की अपील की।

कार्यक्रम में नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विशालपुर के सालिकराम टंडन, सुखीराम खूंटे सहित अन्य गांवों से आए उपभोक्ताओं को सम्मान मिला।

समापन अवसर पर बच्चों ने “हमर सुग्घर छत्तीसगढ़” गीत पर रंगारंग प्रस्तुति दी, जिसने पूरे आयोजन को सांस्कृतिक उत्साह और उल्लास से भर दिया। कार्यक्रम ने न सिर्फ बिजली योजनाओं की जानकारी दी, बल्कि रजत महोत्सव के जश्न को भी यादगार बना दिया।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़