छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जी-राम-जी योजना मनरेगा का उन्नत रूप, ग्रामीणों को मिल रहा 125 दिनों का रोजगार – संजय भूषण पाण्डेय, पढ़े पूरी खबर,,,

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के ग्राम पंचायत मल्दा (ब) में जी-राम-जी योजना के तहत संचालित 30-40 मॉडल कार्य स्थलों का निरीक्षण करने जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय पहुँचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यरत श्रमिकों से सीधे संवाद कर योजना की प्रगति और लाभों की जानकारी ली।

श्री पाण्डेय ने कहा कि जी-राम-जी योजना मनरेगा का उन्नत स्वरूप है, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना में मानक आवंटन के साथ राज्य सरकार अतिरिक्त वित्तीय भार 60:40 के अनुपात में वहन कर रही है, जिससे अधिक विकास कार्यों को गति मिल रही है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अधिसूचित अवधि में कार्य नहीं कराया जाता, ताकि श्रमिकों को मौसम और प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुरूप सुरक्षित वातावरण में काम मिल सके। जिला पंचायत अध्यक्ष के अनुसार योजना का मुख्य उद्देश्य जल सुरक्षा, ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूत करना, आजीविका के अवसर बढ़ाना तथा आपदा प्रबंधन क्षमता को सुदृढ़ करना है।

कार्य स्थल पर मौजूद श्रमिकों ने योजना पर संतोष जताते हुए कहा कि गांव में ही रोजगार मिलने से पलायन पर रोक लगेगी। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और आत्मनिर्भर गांव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़