छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

मकर संक्रांति पर खिचड़ी बांटकर कमाया पुण्य, समाजसेवी सतीश यादव बने मिसाल, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,

जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और सेवा का संदेश, पतंगों से गूंजा सारंगढ़ का आसमान

सारंगढ़ | नईदुनिया प्रतिनिधि
मकर संक्रांति का पर्व सारंगढ़ में श्रद्धा, सेवा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी सतीश यादव ने जरूरतमंदों के बीच खिचड़ी, कपड़े एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण कर मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

खिचड़ी के साथ चटनी, भुनी मिर्च और आचार परोसा गया, जिससे सेवा का यह आयोजन किसी उत्सव से कम नहीं लगा। जरूरतमंदों के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी।

मकर संक्रांति के पर्व पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने पतंग उड़ाकर जमकर मस्ती की। शहर और ग्रामीण अंचलों में रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान सजा नजर आया। वहीं सोशल मीडिया पर भी मकर संक्रांति की शुभकामनाओं का सिलसिला दिनभर चलता रहा।

धार्मिक मान्यता और परंपरा

मकर संक्रांति पर्व आज 14 जनवरी, बुधवार को मनाया गया। इस दिन सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही उत्तरायण की शुरुआत होती है और खरमास का समापन माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन स्नान, दान और ध्यान का विशेष महत्व है, जिससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

परंपरा के अनुसार मकर संक्रांति पर सूर्यदेव को खिचड़ी का भोग अर्पित किया जाता है। तिल से बनी मिठाइयों और व्यंजनों का सेवन एवं वितरण भी शुभ माना गया है। मान्यता है कि तिल और खिचड़ी का दान करने से जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का वास होता है।

समाजसेवी सतीश यादव का यह सेवा कार्य न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा रहा, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता का सशक्त संदेश भी देता नजर आया।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़