छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

खजरी ग्राम पंचायत में हिंदू सम्मेलन, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने सामाजिक एकता का दिया संदेश, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

सारंगढ़ नईदुनिया,दिलीप टंडन
खजरी ग्राम पंचायत में आज आयोजित हिंदू सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पांडेय मुख्य रूप से शामिल हुए। सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना, सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन तथा धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पांडेय ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहभागिता से समाज में सौहार्द, भाईचारा और आपसी सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने सामाजिक और सांस्कृतिक उत्तरदायित्वों को समझते हुए मिल-जुलकर गांव और समाज के समग्र विकास में योगदान देना चाहिए।
पांडेय ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे बच्चों और युवाओं को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ें तथा उन्हें सामाजिक कुरीतियों और हिंसा से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सहयोग, एकता और सामूहिक विकास की भावना को और सशक्त बनाते हैं।
कार्यक्रम में RSS विभाग प्रचारक रायगढ़ भारद्वाज, छाया विधायक श्रीमती शिवकुमारी चौहान, केडार मंडल अध्यक्ष दीपक साहू, केडार पूर्व मंडल अध्यक्ष, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री चिंताराम साहू, ग्राम सरपंच श्रीमती सुंदर बाई रामनाथ रात्रे, खिलेश साहू, गुणसागर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, श्रद्धालु एवं आगंतुक भक्तजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा सुरक्षा कवच, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, सारंगढ़ की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे ‘अदृश्य’ ब्रेकर, विकास कोसले ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, किडनी की सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ. मीना पटेल विश्व किडनी दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश, नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह,पढ़... कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,