छत्तीसगढ़पुसौर

नवपदस्थ बीईओ का शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत, शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलने की जताई उम्मीद, पढ़े पूरी खबर,,

पुसौर, विकासखंड पुसौर में नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) श्री भुवनेश्वर पटेल एवं श्री रुद्रेश्वर एक्का का छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन पुसौर की संपूर्ण टीम द्वारा आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर सिदार ने किया।

स्वागत समारोह के दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवपदस्थ अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिक्षकों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री पटेल एवं श्री एक्का के नेतृत्व में विकासखंड पुसौर की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा, गति एवं मजबूती प्राप्त होगी तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार देखने को मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में समन्वय, सहयोग और विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा भी हुई। उपस्थित शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए प्रशासन और शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया। सभी शिक्षकों ने नवपदस्थ अधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में विकासखंड के विद्यालयों में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस स्वागत कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री विजेंद्र चौहान, जिला कार्यकारी अध्यक्ष एस. कुमार सारथी, निराकार चौहान, अनिल देवता, हेमंत चौहान सहित विकासखंड कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़