नितिन नवीन बने भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, सारंगढ़ में जश्न का माहौल, पढ़े पूरी खबर,,,

सारंगढ़।नईदुनिया दिलीप टंडन 🖊️🖊️🖊️
सारंगढ़,भारतीय जनता पार्टी के 45 वर्षीय गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नितिन नवीन के निर्विरोध भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जिलेभर में उत्साह और उल्लास की लहर दौड़ गई। दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की कमान संभालने वाले सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन का चयन पार्टी के लिए नई ऊर्जा और नए संकल्प का प्रतीक माना जा रहा है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ कार्यालय में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप, फटाकों की गूंज और कार्यकर्ताओं के जोशीले नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। “जय श्रीराम”, “जय भारत” और “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता वेदराम जांगड़े, भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश छात्रावास प्रभारी भरत जाटवर, भाजयुवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश अजगले सहित जिले के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नितिन नवीन के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नितिन नवीन का आत्मीय स्वागत किए जाने का भी उल्लेख करते हुए इसे पार्टी के लिए गौरव का क्षण बताया। नेताओं ने कहा कि नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से लेकर पूरे देश तक विकास की नई लहर देखने को मिलेगी।
यह आयोजन केवल बधाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प भी बना।




