
सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, सरपंच सहित जन प्रतिनिधि रहे उपस्थित
विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन
पुसौर – ग्रीष्मावकाश अवकाश के बाद स्कूलो में बच्चों की किलकारियां गूजंने लगी है बच्चों की मुस्कान फिर से विद्यालय में दिखने लगा है इसी कड़ी में आज प्राथमिक,माध्यमिक व हाई स्कूल में उन नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगा कर तिलक वंदन करते हुये स्वागत किया गया । इसी क्रम में पंचपारा संकुल के विभिन्न स्कूलों में सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनीष सिन्हा, स्थानीय सरपंच एवं जन प्रतिनिधि शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थित प्रदान करते हुये पहली , छठवीं और नवमीं कक्षा के सभी नव प्रवेशी बच्चों को तिलक चंदन लगाकर स्वागत किया गया साथ ही निः शुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश प्रदान करते हुए प्रोत्साहित किया गया। आज का शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम संकुल के समस्त स्कूलों में मनाया गया साथ ही समस्त स्कूलों में पठन - पाठन भी प्रारंभ हो गया। शासन के निर्देशानुसार समस्त स्कूलों में संस्कार को बढ़ावा देते हुए प्रार्थना सभा में राष्ट्र गान, रास्ट्र गीत, गुरु वंदना, गायत्री संग्रह, दीप मंत्र का गायन किया गया। दोपहर मध्यान्ह भोजन मे भोजन मंत्र के साथ भोजन ग्रहण कराया गया तथा छुट्टी में राज्य गीत, शांति पाठ के साथ समापन किया गया।
आज के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में प्राचार्य चंद्रकांता खरे संकुल समंवयक श्रवण साव, समस्त प्रधान पाठक, समस्त शिक्षक, एवं गणमान्य जनो की उपस्थिति प्रमुख रही।




