आंधी-तूफान के साथ बरसी राहत की बारिश, तपिश से मिली निजात, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन
सारंगढ़। मंगलवार शाम अचानक बदले मौसम ने क्षेत्रवासियों को चौंका दिया। तेज आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने पूरे इलाके का मिजाज बदल दिया। दिनभर की भीषण गर्मी से परेशान लोगों को इस बरसात ने बड़ी राहत दी और वातावरण सुहावना हो गया।
शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ देर तक चली इस तेज बारिश ने गर्मी के तेवर को ठंडा कर दिया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
बारिश का असर केवल इंसानों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि पशु-पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं को भी तपती गर्मी से राहत मिली। अचानक बदले मौसम ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम में इसी तरह के उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।




