छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

राजापारा रंगमंच में लगा सुशासन शिविर, 306 आवेदन प्राप्त

विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को बांटे प्रमाण पत्र और कार्ड

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। नगर पालिका परिषद सारंगढ़ द्वारा सुशासन त्योहार के अंतर्गत सोमवार सुबह राजापारा रंगमंच में सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजनों की समस्याएं सुनीं और शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए हितग्राहियों को लाभान्वित किया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका द्वारा भवन अनुज्ञा एवं भवन पूर्णता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। वहीं पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड भी प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा फूड बास्केट और आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। इसके अलावा वन विभाग, राजस्व विभाग, आदिवासी विकास विभाग समेत अन्य विभागों ने भी अपने-अपने स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया और योजनाओं की जानकारी दी।

शिविर में पार्षद सत्येंद्र बारगाह, सरिता गोपाल, दीपक थवाईत, अविनाश पुरी गोस्वामी, कुंजबिहारी आदित्य, धनुषधारी आदित्य, एसडीओ पीएचई खरे तथा सीएमओ कुलमित्र मंचस्थ रहे। इस दौरान विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित पुरुषोत्तम स्वर्णकार, रोशन यादव, हेम प्रकाश तिवारी, चुरामणि आदित्य और दिल बंजारे उपस्थित रहे।

शिविर में नागरिकों से कुल 306 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 276 मांग संबंधी तथा 30 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
13 से 18 जुलाई तक जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में होगा HPV वैक्सीन सप्ताह, 14–15 वर्ष की बालिकाओं को लगेगा निःशुल्क टीका, पढ़े पूरी खबर,,,,,, शिक्षा की राह में दूरी अब नहीं बनेगी बाधा: पीएम श्री स्कूल सारंगढ़ की छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें, पढ़े पूरी खबर,,,,, सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: बीच-बचाव करना पड़ा भारी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,, 1500 से ज्यादा मुफ्त डायलिसिस सत्र पूरे, जिला अस्पताल सारंगढ़ ने रचा नया कीर्तिमान, पढ़े पूरी खबर,,,,, सारंगढ़ कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार, खाते में 2.71 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन, पढ़े पूरी खबर,,,,,...