Letest Newsछत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ नगर पालिका को 5.50 करोड़ की बड़ी सौगात, 15 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

11 बीटी सड़क, 2 सीसी सड़क और 2 पुलियों का होगा निर्माण, शहर के कई वार्डों में सुधरेगी आवागमन की सुविधा

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन 🖊️🖊️🖊️

सारंगढ़। सारंगढ़ नगर के विकास को गति देने के लिए राज्य शासन ने बड़ी सौगात दी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में 15 महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए कुल 5 करोड़ 49 लाख 83 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप नगरीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता देते हुए उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभागीय संचालनालय ने स्वीकृति आदेश जारी कर दिए हैं।

स्वीकृत राशि से नगर के विभिन्न वार्डों में 11 बीटी सड़कों, 2 सीसी सड़कों और 2 पुलियों का निर्माण कराया जाएगा। इसमें बीटी सड़कों के लिए 4 करोड़ 8 लाख 90 हजार रुपए, सीसी सड़कों के लिए 60 लाख 10 हजार रुपए तथा पुलियों के निर्माण के लिए 80 लाख 83 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह राशि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में अधोसंरचना मद से मंजूर की गई है।

स्वीकृत कार्यों के तहत वार्ड क्रमांक 1 में कॉलेज रोड से जेल रोड तक बीटी सड़क निर्माण के लिए 25 लाख 61 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक 2 एवं 3 में सिविल कोर्ट से गौरव पथ अपेक्स बैंक तक सड़क निर्माण के लिए 40 लाख 9 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 में जनपद पंचायत कार्यालय से इंडोर स्टेडियम तक सीसी सड़क के लिए 48 लाख 12 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक 5 में अन्य सीसी सड़क निर्माण के लिए 11 लाख 98 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।

इसी तरह वार्ड क्रमांक 7 में बीटी सड़क निर्माण के लिए 31 लाख 71 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक 7 एवं 13 में ठाकुर राउर चौक से रायपुर रोड नाका नंबर 5 तक सड़क निर्माण के लिए 47 लाख 69 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड क्रमांक 8 एवं 9 में अटल परिसर से नंदा चौक तक 37 लाख 87 हजार रुपए तथा अटल परिसर से आजाद चौक तक बीटी सड़क निर्माण के लिए 35 लाख 20 हजार रुपए की मंजूरी मिली है।

वार्ड क्रमांक 8, 9, 12 एवं 13 में नंदा चौक से दौलत चौक होते हुए शनि मंदिर तक बीटी सड़क निर्माण के लिए 36 लाख 15 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक 9, 10 एवं 12 में साप्ताहिक दैनिक बाजार से देवघरा चौक तक सड़क निर्माण के लिए 49 लाख 92 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

वार्ड क्रमांक 11 में बुटीपारा से कमला नगर को जोड़ने वाली सड़क के लिए 67 लाख 93 हजार रुपए तथा घोघरा नाला के पास आरसीसी पुलिया निर्माण के लिए 12 लाख 90 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। वहीं वार्ड क्रमांक 12 में छोटे मठ से कमला नगर इंदिरा चौक तक बीटी सड़क निर्माण के लिए 45 लाख 8 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं।

इसके अलावा वार्ड क्रमांक 13, 14 एवं 15 में अस्पताल चौक पैलपारा से शहीद स्मारक तक बीटी सड़क निर्माण के लिए 17 लाख 95 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक 15 में बीटी सड़क निर्माण के लिए 40 लाख 63 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन विकास कार्यों के धरातल पर उतरने से सारंगढ़ नगर के कई वार्डों में सड़क संपर्क मजबूत होगा। जर्जर एवं आवागमन में परेशानी पैदा करने वाले मार्गों के स्थान पर बेहतर सड़कों का निर्माण होने से नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और राहगीरों को राहत मिलेगी। वहीं पुलियों के निर्माण से जल निकासी और आवागमन की व्यवस्था में भी सुधार होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर 5.50 करोड़ रुपए से अधिक की यह स्वीकृति सारंगढ़ के नगरीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़