छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

पालक–शिक्षक की एकजुटता से बदलेगा शिक्षा का भविष्य : दीनानाथ खूंटे, पढ़े पूरी खबर,,,,


कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, सुधार की दिशा में ठोस पहल

सारंगढ़। शासकीय हाई स्कूल पिण्डरी में आयोजित पालक–शिक्षक बैठक में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी जिला सारंगढ़ के जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खूंटे ने छमाही परीक्षा परिणामों की गहन समीक्षा करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है, उन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए और उनके पालकों से शाला प्रबंधन समिति द्वारा प्रत्यक्ष संपर्क कर मार्गदर्शन प्रदान किया जाए।

दीनानाथ खूंटे ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नियमित विद्यालय उपस्थिति, पढ़ाई के प्रति रुचि एवं अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। यदि शिक्षक और पालक आपसी समन्वय के साथ निरंतर प्रयास करें, तो आगामी वार्षिक परीक्षा में निश्चित ही बेहतर और सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

उन्होंने पालकों से अपील की कि वे घर का वातावरण बच्चों की पढ़ाई के अनुकूल बनाएं, उनकी दिनचर्या पर नजर रखें तथा प्रतिदिन बच्चों से यह जानने का प्रयास करें कि विद्यालय में उन्होंने क्या सीखा। साथ ही बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को लेकर शिक्षक–पालक संवाद को निरंतर बनाए रखने पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया।

बैठक में उनके मार्गदर्शन में यह निर्णय लिया गया कि शनिवार के दिन विद्यार्थियों को विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही कक्षा के अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण संबंधी जानकारी, निवास एवं आय प्रमाण पत्र से जुड़े विषयों तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी भी पालकों को दी गई।

इसके अतिरिक्त वर्ष 2012 से लागू पोक्सो एक्ट की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा डिजिटल माध्यमों से शिक्षण को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए। अर्धवार्षिक परीक्षा परिणामों से पालकों को अवगत कराते हुए विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक सुझाव भी साझा किए गए।

बैठक के अंत में दीनानाथ खूंटे ने सभी पालकों से आग्रह किया कि वे पालक–शिक्षक बैठकों में अनिवार्य रूप से सहभागिता करें और बच्चों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक विशाल कुर्रे, आर.एल. वारे, रोहित बसंत, प्रेमलाल बसंत, हाई स्कूल के प्रधान पाठक उमाशंकर पटेल, राजकुमार बरेठ, सुशील कुमार टंडन, मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक एम.के. वारे सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा सुरक्षा कवच, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, सारंगढ़ की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे ‘अदृश्य’ ब्रेकर, विकास कोसले ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, किडनी की सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ. मीना पटेल विश्व किडनी दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश, नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह,पढ़... कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,