छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ जिला अस्पताल में ‘सुपर बुधवार’: अब हर हफ्ते मिलेगा मेडिकल बोर्ड, दिव्यांगों-युवाओं को बड़ी राहत, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

महीने में एक दिन की जगह अब हर बुधवार जांच; 1400 से अधिक प्रमाण पत्र जारी, लंबी कतारों से मिली मुक्ति

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़, जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की पहल से यहां मेडिकल/दिव्यांग बोर्ड अब हर बुधवार आयोजित किया जा रहा है, जिससे दिव्यांगजनों और युवाओं को बड़ी राहत मिली है। पहले जहां यह सुविधा महीने में केवल एक दिन उपलब्ध होती थी, वहीं अब सप्ताह में एक दिन नियमित रूप से मिलने से व्यवस्था अधिक सुलभ और पारदर्शी हो गई है।

माननीय कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन और सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल की पहल से इस व्यवस्था में सुधार हुआ है। 14 मई 2025 को बोर्ड के पुनर्गठन के बाद से अब तक 1401 दिव्यांग एवं फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। इससे न केवल दिव्यांगजनों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, बल्कि नौकरी और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए युवाओं को भी समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध हो रहे हैं।

पहले महीने के दूसरे शनिवार को ही बोर्ड लगने के कारण अस्पताल में भारी भीड़ लगती थी और लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब ‘नो वेटिंग’ जैसी स्थिति बन गई है। मरीजों और आवेदकों को बिना परेशानी के समय पर सेवाएं मिल रही हैं।

कलेक्टर के विजन के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं के सरलीकरण का यह प्रयास जिले के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। अब लोगों को प्रमाण पत्र के लिए अन्य जिलों या बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा है। हर बुधवार विशेषज्ञों की टीम मौके पर ही आवेदन का परीक्षण कर निराकरण कर रही है।

सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों को अधिक सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी इस व्यवस्था का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत 6 अप्रैल 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला और 10 अप्रैल 2026 को सीएचसी बिलाईगढ़ में भी मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इन शिविरों में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़