छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

गर्मी की आहट के साथ समाजसेवी सतीश यादव ने शुरू की निशुल्क पेयजल टैंकर सेवा,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। गर्मी की आहट के साथ ही शहर के कमला नगर और पहाड़ी इलाकों में पानी की किल्लत नजर आने लगी है। पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए समाजसेवी सतीश यादव (सेवा भारती) द्वारा नि:शुल्क पानी टैंकर भेजकर घर-घर पेयजल सप्लाई की जा रही है। टैंकर पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े और कतारबद्ध होकर पेयजल वितरण कराया गया।

सामाजिक संस्था सेवा भारती की इस पहल से समस्या ग्रस्त वार्डों के लोगों को राहत मिल रही है। सतीश यादव पिछले कई वर्षों से गर्मी के मौसम में पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में नियमित रूप से निशुल्क टैंकर पहुंचाकर सेवा कार्य करते आ रहे हैं।

समाजसेवी सतीश यादव ने बताया कि नगरपालिका के कई वार्डों में हर साल गर्मी के दौरान पानी की समस्या बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए संस्था की ओर से ‘जल रथ’ के नाम से निशुल्क पेयजल टैंकर आपूर्ति की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से विभिन्न वार्डों में लगातार पेयजल पहुंचाया जा रहा है।

इस पुनीत पहल से पानी की समस्या से परेशान लोगों को समय रहते राहत मिल रही है। स्थानीय नागरिकों ने सेवा भारती और समाजसेवी सतीश यादव के इस मानवीय प्रयास की सराहना की है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़