छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ नपा चुनाव: अध्यक्ष की कुर्सी अजा मुक्त, 15 वार्डों का आरक्षण तय, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,

आरक्षण सूची जारी होते ही सियासी हलचल तेज, दावेदारों ने शुरू की नए समीकरणों की तलाश

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन🖊️🖊️🖊️🖊️


सारंगढ़ |  नगर पालिका परिषद सारंगढ़ के आगामी चुनाव को लेकर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई है। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं नगर के सभी 15 वार्डों के लिए भी आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनारक्षित वर्ग में महिला और मुक्त श्रेणी निर्धारित की गई है।
आरक्षण सूची सामने आते ही नगर की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के साथ ही अलग-अलग वार्डों में पार्षद पद के संभावित दावेदार अब अपने चुनावी समीकरण बैठाने में जुट गए हैं। जिन दावेदारों की उम्मीदवारी आरक्षण के कारण प्रभावित हुई है, वे दूसरे वार्डों में संभावनाएं तलाश रहे हैं।
पांच वार्ड पूरी तरह अनारक्षित मुक्त
आरक्षण सूची के अनुसार वार्ड क्रमांक 05, 06, 07, 11 और 12 को अनारक्षित मुक्त रखा गया है। इन वार्डों में किसी विशेष वर्ग के लिए आरक्षण नहीं होने से यहां विभिन्न दावेदारों के बीच चुनावी मुकाबला देखने को मिल सकता है।
तीन वार्ड अजा वर्ग के लिए आरक्षित
वार्ड 01 को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 02 और वार्ड 15 को अनुसूचित जाति मुक्त के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं वार्ड 10 अनुसूचित जनजाति मुक्त के लिए आरक्षित है।
ओबीसी के चार वार्ड, तीन महिला आरक्षण में
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड 04 महिला, वार्ड 08 मुक्त और वार्ड 14 मुक्त आरक्षित किया गया है। इसके अलावा वार्ड 03, 09 और 13 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हैं।


वार्डवार आरक्षण की स्थिति
वार्ड 01 – अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 02 – अनुसूचित जाति मुक्त
वार्ड 03 – अनारक्षित महिला
वार्ड 04 – अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 05 – अनारक्षित मुक्त
वार्ड 06 – अनारक्षित मुक्त
वार्ड 07 – अनारक्षित मुक्त
वार्ड 08 – अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त
वार्ड 09 – अनारक्षित महिला
वार्ड 10 – अनुसूचित जनजाति मुक्त
वार्ड 11 – अनारक्षित मुक्त
वार्ड 12 – अनारक्षित मुक्त
वार्ड 13 – अनारक्षित महिला
वार्ड 14 – अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त
वार्ड 15 – अनुसूचित जाति मुक्त
आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब राजनीतिक दलों के स्तर पर संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन तेज होगा। अध्यक्ष पद के लिए अजा वर्ग से दावेदारों की सक्रियता बढ़ने के साथ ही वार्डों में भी नए राजनीतिक समीकरण बनते नजर आएंगे। आने वाले दिनों में दावेदारों की सक्रियता और राजनीतिक दलों की रणनीति से नगर पालिका चुनाव की तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़