छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,

शिशु संरक्षण से लेकर मातृ-शिशु स्वास्थ्य तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका : संजय पाण्डे

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़ | सेवा संकल्प अभियान के तहत झरियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के बीच पहुंचकर उनके कार्यों की सराहना की तथा शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी साझा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के तिलक लगाकर स्वागत के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डे ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डे ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों की देखरेख और पोषण का स्थान नहीं हैं, बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण सेवाओं का आधार हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बच्चों के संरक्षण, देखरेख, पालन-पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ जच्चा और स्वस्थ बच्चा ही स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है। गर्भवती महिलाओं, शिशुओं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का योगदान महत्वपूर्ण है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में भी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है।

सेवा संकल्प का उद्देश्य समाजसेवियों से सीधा संवाद

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डे ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज की सेवा में निरंतर जुटे लोगों के बीच पहुंचकर उनके कार्यों को समझना और उनका मनोबल बढ़ाना है। इसी कड़ी में आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के साथ संवाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचना कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाने के साथ-साथ शासन की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम भी है।

समारोह के दौरान अतिथियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने केंद्र में संचालित गतिविधियों, बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, पोषण व्यवस्था तथा महिलाओं एवं बच्चों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं ने भी केंद्र की दैनिक गतिविधियों और अपने दायित्वों से अतिथियों को अवगत कराया।

कार्यकर्ताओं ने साझा किए अनुभव

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि केंद्र के माध्यम से बच्चों की देखरेख के साथ उनके स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा पर ध्यान दिया जाता है। इसके अलावा गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी देने तथा शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जाते हैं। जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं के अनुभवों को सुना और उनके कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केशरवानी, जिला प्रवक्ता भुवन मिश्रा, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी, अरविंद हरिप्रिय सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी ने की। इस दौरान सारंगढ़ सेक्टर की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
सालर में अवैध धान भंडारण पर एसडीएम की कार्रवाई, 98 कट्टा धान की जब्ती बनाई गई, पढ़े, पूरी खबर,,,,,, सरकारी स्कूलों में भी गूंजेगी AI की पाठशाला, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की पहल से बच्चों को मिलेगी निःशुल्क आधुनिक तकनीकी शिक्षा,पढ़े पूरी खबर,,,,, अटल आरोग्य लैब बनी मरीजों के लिए वरदान, पांच माह में 31 हजार से अधिक मरीजों की 1.14 लाख निःशुल्क जांच, पढ़े पूरी खबर,,,,, नवाचारी शिक्षा से मिडमिडा का बढ़ाया मान, प्रधान पाठक बिजेंद्र चौहान को मिला राज्य स्तरीय ‘नवदीप गुरु गौरव’ सम्मान, पढ़े पूरी खबर,,,, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का चरित्र समस्त मानव जाति के लिए शाश्वत प्रेरणास्रोत : संजय भूषण पाण्डेय, पढ़े पूरी खबर,,,,,,