मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी ने कलेक्टर व एसडीएम को भेंट की स्वलिखित पुस्तक, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

विशालपुर नईदुनिया
सारंगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम के दौरान एक प्रेरणादायी क्षण तब देखने को मिला जब राज्यपाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी ने कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं एसडीएम डॉ. वर्षा बंसल को अपनी स्वलिखित पुस्तक “प्रारम्भिक बाल्यावस्था, देखभाल और शिक्षा” भेंट की।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में लिखी गई यह पुस्तक प्रारम्भिक शिक्षा, बच्चों के समग्र विकास और गुणवत्तापूर्ण देखभाल के महत्व को रेखांकित करती है। शिक्षिका गोस्वामी ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप बाल्यावस्था में मजबूत शैक्षणिक आधार तैयार करना भविष्य के सशक्त समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है।
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे और एसडीएम डॉ. बंसल ने पुस्तक की सराहना करते हुए इसे शिक्षा जगत के लिए उपयोगी बताया तथा लेखिका के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम बताया।




