छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

दिव्यांग बच्चों के बीच पंकज जायसवाल ने मनाया 25वां जन्मदिन, केक काटकर खिलाया भोजन, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। ग्राम पंचायत कटेली के उपसरपंच के सुपुत्र पंकज जायसवाल ने अपना 25वां जन्मदिन अनूठे और सेवा भाव के साथ मनाया। उन्होंने जन्मदिन के अवसर पर रेंजरपारा स्थित दिव्यांग आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटा और खुशियां साझा कीं। इस दौरान आश्रम के बच्चों के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिली।

जन्मदिन के मौके पर पंकज जायसवाल ने दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटने के बाद सभी को भोजन कराया। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उनकी जरूरतों तथा दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। इस दौरान आश्रम में मौजूद छोटे-बड़े सभी लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिया।

पंकज जायसवाल ने कहा कि आमतौर पर लोग अपना जन्मदिन दोस्तों और परिवार के साथ मनाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपना जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के बीच मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, “दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। इनके बीच समय बिताने से मन को अलग तरह की खुशी और संतोष मिला। जन्मदिन के अवसर पर इन बच्चों के साथ खुशियां बांटना मेरे लिए यादगार पल है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़