छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

श्री गोपाल आदर्श विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न पढ़े पूरी खबर,,,,,

विशालपुर, नईदुनिया दिलीप टंडन
जिला मुख्यालय स्थित सबसे प्राचीन शिक्षण संस्था श्री गोपाल जी आदर्श विद्या मंदिर में रविवार को भव्य वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे उपस्थित रहे।

वार्षिक उत्सव के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भावपूर्ण प्रस्तुतियों के साथ-साथ विविध मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने खूब सराहा। बच्चों की नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे आयोजनों का उद्देश्य केवल पठन-पाठन तक सीमित नहीं होता, बल्कि इससे बच्चों की अंतर्निहित नैसर्गिक प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक विविधता के संस्कार विकसित होते हैं।

कार्यक्रम में विशेष रूप से मणिक लाल मेहर,पी.एल. आदित्य, दीपक तिवारी नारद श्रीवास, सुरेंद्र केसरवानी, सूरज केसरवानी, तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका (एचएम) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीन कन्या महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न, जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह रहीं मुख्य अतिथि, पढ़े पूरी खबर,,,, श्री गोपाल आदर्श विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न पढ़े पूरी खबर,,,,, राज्य स्तरीय टीम के निरीक्षण के चलते पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर स्थगित, अब 10 फरवरी को होगा आयोजनपढ़े पूरी खबर,,,,,, नवीन कन्या महाविद्यालय का पहला वार्षिक स्नेह सम्मेलन बना यादगार, कलेक्टर और जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग, पढ़े ... डार्क कपड़ों पर ज्यादा बैठते हैं मच्छर, फाइलेरिया से बचाव के लिए साल में एक बार दवा जरूरी: डॉ. एफ.आर. निराला पढ़े पूरी खबर,,,,,,