छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में पहली बार हार्नियोप्लास्टी का सफल ऑपरेशन, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत,

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़, जिला चिकित्सालय सारंगढ़ ने स्वास्थ्य सेवाओं में एक और उपलब्धि दर्ज करते हुए पहली बार हार्नियोप्लास्टी (हार्निया) का सफल ऑपरेशन किया है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व में वरिष्ठ सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. राकेश साहू और उनकी टीम ने इस जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

डॉ. दीपक जायसवाल ने कहा कि अब हार्निया के मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। जिला अस्पताल में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को समय और धन दोनों की बचत होगी।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने इस उपलब्धि पर मेडिकल टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिला अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज स्वस्थ है और चिकित्सकों की निगरानी में है। इस उपलब्धि पर अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने पूरी टीम की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़