Letest Newsछत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ को संवारा, अब नई जिम्मेदारी की ओर: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का तबादला, पद्मिनी भोई साहू होंगी नई कलेक्टर, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़।
जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अपने कार्यकाल के दौरान जनहितकारी कार्यों की नई मिसाल पेश करने वाले कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे का स्थानांतरण हो गया है। वे 21 अप्रैल 2025 से 6 मई 2026 तक जिले में पदस्थ रहे। इस अवधि में उन्होंने विकास कार्यों की ऐसी छाप छोड़ी, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी 43 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश में उन्हें अब संस्कृत एवं धर्मस्व विभाग का संचालक बनाया गया है। वहीं, पद्मिनी भोई साहू जिले की नई कलेक्टर होंगी।

डॉ. कन्नौजे के कार्यकाल में सारंगढ़ जिले को व्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहलें की गईं। “पान-पानी, पालगी नगरी” की पहचान को साकार रूप देने के लिए उन्होंने आधारभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया। शहर के प्रमुख घोघरा नाला की साफ-सफाई और सुंदरीकरण का कार्य न सिर्फ पर्यावरण के लिहाज से अहम रहा, बल्कि शहर की सुंदरता में भी चार चांद लगाए।

इसके अलावा, बस स्टैंड क्षेत्र में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण और रंग-रोगन, शहरभर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों ने आमजन को सीधा लाभ पहुंचाया। प्रशासनिक सख्ती के साथ-साथ जनसंवेदनशीलता उनकी कार्यशैली की खास पहचान रही, जिससे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हुआ।

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में विकास कार्यों की संतुलित गति बनाए रखते हुए उन्होंने शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया। यही कारण रहा कि उनका कार्यकाल जनसरोकारों से जुड़ा और परिणामकारी माना जा रहा है।

अब जिले की कमान संभालने जा रहीं नई कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू से भी जिलेवासियों को इसी तरह विकास की गति बनाए रखने की उम्मीद है। वहीं, डॉ. संजय कन्नौजे के स्थानांतरण पर प्रशासनिक महकमे और आमजन में उनके कार्यों को लेकर चर्चा और सराहना का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़