छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे के मुख्य आतिथ्य में धोबनी में सुशासन तिहार: ग्राम स्वराज शिविर में सुनी गईं समस्याएं, योजनाओं की दी गई जानकारी, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़।
जिले के बिलाईगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत धोबनी में सुशासन तिहार के तहत ग्राम स्वराज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई, वहीं उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही निराकरण की पहल की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं का समुचित लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जब अंतिम पंक्ति में बैठा व्यक्ति भी हर योजना का लाभ प्राप्त करेगा, तभी सुशासन की परिकल्पना साकार होगी और प्रशासन को पूर्ण संतुष्टि मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी, अनिल साहू, महामंत्री द्वारका साहू, जनपद सीईओ प्रतीक प्रधान, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जलान, दुर्गेश मणि, सोनू केसरवानी, जनपद सदस्य सुनीति साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंचगण, जनपद सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिन पर संबंधित अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सुशासन तिहार के इस आयोजन से ग्रामीणों में शासन के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ी है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़