छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

3 मई को फिर सजेगा ‘शादी का महाकुंभ’: 120 जोड़ों का सामूहिक विवाह, हर जोड़े पर 50 हजार खर्च, पढ़े पूरी खबर,,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक बार फिर सारंगढ़ में भव्य सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 3 मई 2026 को कृषि उपज मंडी प्रांगण में 120 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा गया है। खास बात यह है कि यदि पात्र जोड़ों की संख्या बढ़ती है तो संख्या में वृद्धि भी की जा सकती है।

इससे पहले फरवरी माह में इसी योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह में 200 जोड़े दाम्पत्य बंधन में बंधे थे, जिसने पूरे क्षेत्र में एक मिसाल कायम की थी। अब प्रशासन उसी उत्साह के साथ दूसरे बड़े आयोजन की तैयारी में जुट गया है।

योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर 50 हजार रुपए का प्रावधान है। इसमें से 35 हजार रुपए सीधे वधू के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं, जबकि 7 हजार रुपए से वर-वधू के कपड़े, जूते आदि की व्यवस्था की जाती है। वहीं 8 हजार रुपए आयोजन खर्च (टेंट, भोजन आदि) में लगाए जाते हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल पात्र हितग्राही ही आवेदन करें, जिनकी शादी अभी तक नहीं हुई है और जो निर्धारित मापदंडों को पूरा करते हैं। आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए इच्छुक जोड़ों को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। अधिकारियों ने अपील की है कि समय रहते आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराया जा सके।

यह आयोजन न सिर्फ सामाजिक समरसता का उदाहरण बनेगा, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत भी साबित होगा।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़