छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

पति ने गमछे से घोंटकर की पत्नी की हत्या, बिलाईगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़। थाना बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम खजरी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 की सुबह प्रार्थी सुखीराम साहू (70) ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे उसके पुत्र राजेश साहू (40) ने उसे जगाकर बताया कि उसने अपनी पत्नी कुन्ती साहू (38) की गला दबाकर हत्या कर दी है।

मामले में थाना बिलाईगढ़ में अपराध क्रमांक 62/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और ग्रामीणों की मदद से आरोपी को भागने की कोशिश करते समय पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने गमछे से पत्नी का गला घोंटकर हत्या की है। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गमछा जब्त कर लिया। आरोपी इसे जलाकर नष्ट करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की तत्परता से वह सफल नहीं हो सका।

जांच में सामने आया है कि आरोपी शराब का आदी था। घटना की रात पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान पत्नी द्वारा उसे शराब पीने और काम न करने को लेकर फटकार लगाई गई, जिससे आक्रोशित होकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़