एक ही मंडप में 200 शादियां, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने बनाया यादगार दिन पढ़े पूरी खबर,,,,,,

नवदंपतियों को संजय भूषण पांडे ने दी शुभकामनाएं, 200 जोड़ों ने शुरू किया नया जीवन
विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन
सारंगढ़-बिलाईगढ़। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कृषि उपज मंडी प्रांगण सारंगढ़ में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जहां 200 जोड़े दाम्पत्य बंधन में बंधे। समारोह की खास बात यह रही कि सभी दूल्हों की बारात पारंपरिक बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई, जिससे पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा।
। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे और कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सभापति डॉ. हरिहर जायसवाल, भरत जाटवर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, कांग्रेस जनपद सदस्य विनोद भारद्वाज,, मंच संचालन कर रहे थे प्रियंका, गोस्वामी, आर बी तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नवदंपतियों के माता-पिता, नागरिक और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने वर-वधुओं को आशीर्वाद देकर सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे और कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सभापति डॉ. हरिहर जायसवाल, भरत जाटवर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, कांग्रेस जनपद सदस्य विनोद भारद्वाज सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नवदंपतियों के माता-पिता, नागरिक और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने वर-वधुओं को आशीर्वाद देकर सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी की जोड़ी सदा खुशहाल रहे और आपसी प्यार व विश्वास बना रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना समाज में समानता को बढ़ावा देने के साथ विवाह में होने वाले अनावश्यक खर्च को कम करने का प्रभावी माध्यम है। अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि यह सभी जोड़ों के जीवन का अत्यंत शुभ अवसर है। सात फेरे लेकर लिए गए वचनों का पालन करते हुए सभी अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाएं और शासन की योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने आठवें वचन का उल्लेख करते हुए कहा कि दुल्हन यह सुनिश्चित करे कि घर में शौचालय हो तथा पति घर से बाहर निकलते समय हेलमेट अवश्य पहने।

कलेक्टर ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत है, जिसमें से 35 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खातों में जमा किए जाएंगे। इस अवसर पर नवदंपतियों को प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किए गए।

जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी उत्तम प्रसाद ने बताया कि सभी 200 दंपतियों को 35-35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के साथ पोशाक और भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई।

पारंपरिक रीति-रिवाजों और शहनाइयों की गूंज के बीच संपन्न हुए इस सामूहिक विवाह समारोह ने पूरे मंडी परिसर को उत्सव में बदल दिया और नवदंपतियों ने नए जीवन की शुरुआत की।



