छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

खाद्य औषधि विभाग का बड़ा एक्शन: 2 लाख 24 हजार की नकली दवाइयां जब्त, संचालक के घर पर छापा, पढ़े पूरी खबर

सारंगढ़ में सरस्वती मेडिकल संचालक के घर मिली बिना लाइसेंस की 14 प्रकार की दवाइयां, 3 एंटीबायोटिक दवाओं को भेजा लैब जांच के लिए

सारंगढ़-जिले में नकली दवाओं के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की रायपुर और रायगढ़ की संयुक्त टीम ने 16 दिसंबर को सारंगढ़ के सरस्वती मेडिकल संचालक खेमराज बानी के घर पर छापा मारा, जहां से 2 लाख 24 हजार रुपये की नकली दवाइयां जब्त की गईं।

टीम को खेमराज बानी के घर पर बिना औषधि लाइसेंस के विभिन्न प्रकार की एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाइयों का भंडारण मिला। मौके पर जब क्रय-विक्रय दस्तावेज और लाइसेंस की कॉपी मांगी गई, तो खेमराज बानी द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद टीम ने औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम की धारा 18 सी और दंडनीय धारा 27(3) के तहत कार्रवाई की और दवाइयां जब्त कर लीं। जब्त दवाइयों में प्रमुख रूप से एंटीबायोटिक दवाइयां जैसे मक्सीमेड, सीवी 625, एलमॉक्स सीवी 625, सेफक्सी प्लस, महाजोन एसबी, पिरोक्सी इंजेक्शन, और एवीगेट 500 शामिल थीं।

संशय के तहत तीन दवाइयों के नमूने जांच के लिए रायपुर लैब भेजे गए हैं। इस मामले में खाद्य निरीक्षक अमित राठौर, विजय राठौर, शाश्वत तिवारी और वरुण पटेल की टीम ने प्रमुख भूमिका निभाई। प्रकरण की विवेचना अभी जारी है।

यह कार्रवाई जिले में नकली दवाओं के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।


नकली दवाइयों की जब्ती
मुख्य रूप से जब्त दवाइयों में शामिल हैं:

  • मक्सीमेड
  • सीवी 625
  • एलमॉक्स सीवी 625
  • सेफक्सी प्लस
  • महाजोन एसबी
  • पिरोक्सी इंजेक्शन
  • एवीगेट 500

प्रशासन की यह कार्रवाई कड़ी चेतावनी है, और यह सुनिश्चित करने के लिए की जाती है कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित दवाइयां ही मिलें।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा सुरक्षा कवच, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, सारंगढ़ की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे ‘अदृश्य’ ब्रेकर, विकास कोसले ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, किडनी की सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ. मीना पटेल विश्व किडनी दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश, नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह,पढ़... कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,