छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

ट्रैफिक मितानों को मिला जीवन रक्षक प्रशिक्षण, हादसों में अब मौके पर ही मिलेगा फर्स्ट ऐड, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,

स्वास्थ्य विभाग व रेडक्रॉस सोसायटी ने पुलिस कर्मियों को दी प्राथमिक उपचार की विशेष ट्रेनिंग

सारंगढ़- | नईदुनिया

सारंगढ़ जिले मे बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए घायलों की जान बचाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जिले के ट्रैफिक मितानों एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को फर्स्ट ऐड का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण सोमवार 19 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में दुर्घटना की विभिन्न परिस्थितियों में दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई।

डॉक्टरों ने सड़क दुर्घटना, सर्पदंश, पानी में डूबने, विद्युत करंट लगने, जहर सेवन जैसे मामलों में तत्काल किए जाने वाले प्राथमिक उपचार के तरीके बताए। वहीं हार्ट अटैक की स्थिति में मरीज को मौके पर ही सीपीआर (CPR) देने की प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

प्रशिक्षण में रोड एक्सीडेंट के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव, फ्रैक्चर या गंभीर चोट की स्थिति में घायल को कैसे सुरक्षित व स्थिर रखते हुए अस्पताल पहुंचाया जाए, इस पर विशेष जोर दिया गया।

इसके साथ ही राहगीर योजना, 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार एवं eDAR एंट्री की प्रक्रिया की जानकारी दी गई, ताकि दुर्घटना पीड़ितों को योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाया जा सके।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी ट्रैफिक मितानों को ट्रैफिक मितान किट प्रदान की गई। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रशिक्षण से पुलिसकर्मी और ट्रैफिक मितान अब आपात स्थितियों में जीवन रक्षक की भूमिका और प्रभावी ढंग से निभा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा सुरक्षा कवच, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, सारंगढ़ की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे ‘अदृश्य’ ब्रेकर, विकास कोसले ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, किडनी की सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ. मीना पटेल विश्व किडनी दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश, नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह,पढ़... कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,