छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौज ने संभाली कमान: सारंगढ़ जिले को सवारने में पढ़े पूरी खबर,,,,,

*खेलभाठा और पुल का कार्य पूर्ण, अब डबरी तालाब के सौंदर्यीकरण में जुटा प्रशासन*

सारंगढ़ लाइव TV छत्तीसगढ

जिले में पदस्थ होते ही कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौज ने विकास की नई दिशा तय कर दी है। संभाग के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने प्रशासनिक मशीनरी को गति दे दी है

पुराने मैदान से लेकर पुल तक — विकास की नई बयार

कलेक्टर डॉ. कन्नौज ने सबसे पहले वर्षों पुराने खेलभाठा मैदान के बाउंड्री वॉल, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया। वहीं अंग्रेज़ों के जमाने के बने जर्जर घोघरा नाला पुल की मरम्मत कराते हुए शहरवासियों को बड़ी राहत दी।
स्ट्रीट लाइट लगाने से लेकर सड़कों की मरम्मत तक, हर दिशा में बदलाव दिखाई देने लगा है।

अब जेलपारा लोहारीन डबरी तालाब की बारी

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौज ने जेलपारा लोहारीन डबरी तालाब के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य का जिम्मा लिया है। तालाब परिसर में स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से जारी है।

वन विभाग अधिकारी सेवक राम बैगा ने बताया कि रोड चौड़ीकरण कार्य के लिए कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किया गया है। रायगढ़ रोड से लेकर रायपुर रोड (टम्टोरा तक) सड़क किनारे 34 पेड़ों की कटाई की अनुमति दी गई है, जिनमें अधिकांश पेड़ काटे जा चुके हैं। वर्तमान में लोहारीन डबरी के पास पेड़ कटाई का कार्य चल रहा है, ताकि चौड़ीकरण में कोई बाधा न रहे।

भाजपा महामंत्री अमित तिवारी ने जताया आभार

भाजपा महामंत्री अमित तिवारी ने कहा कि अंग्रेज़ों के जमाने का घोघरा नाला पुल अत्यंत जर्जर स्थिति में था, जहां आए दिन हादसे होते थे। मंत्री के दौरे के बाद पुल के लिए बजट पास हो गया है और जल्द ही नए पुल का निर्माण प्रारंभ होगा।
उन्होंने कहा, “हमारे जिले के कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौज शहर के लिए अनेक उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पुराने पुल की मरम्मत कर जनहित में सराहनीय कदम उठाया है, इसके लिए मैं उनका हार्दिक धन्यवाद करता हूं।”

अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई की मांग

अमित तिवारी ने आगे कहा कि आज गांव-गांव में अवैध शराब की गंगा बह रही है, जिससे युवा वर्ग से लेकर बुजुर्ग तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। घर-घर में कलह बढ़ रही है। उन्होंने कलेक्टर से निवेदन किया कि इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर समाज में शांति और सद्भाव का वातावरण बनाएं।

“सही उद्देश्य से किया गया कार्य सदैव उचित

अंत में अमित तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण का उल्लेख करते हुए कहा — “यदि कोई कार्य सही उद्देश्य से किया जा रहा है, तो वह सदैव उचित माना जाता है।”
उन्होंने विश्वास जताया कि कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौज के नेतृत्व में सारंगढ़ जिला आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयां छुएगा।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़