छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

वार्षिकोत्सव से निखरती है बच्चों की छुपी प्रतिभा : संजय भूषण पांडेय, पढ़े पूरी खबर,,,,

सारंगढ़ नईदुनिया

सारंगढ़। बच्चों के व्यक्तित्व विकास और उनमें अंतर्निहित प्रतिभा को संवारने में वार्षिकोत्सव की अहम भूमिका होती है। यह ऐसा सशक्त मंच है, जहां बिना किसी भेदभाव के बच्चों की कला, कौशल, खेलकूद, कल्पनाशीलता और सृजनात्मक क्षमता को निखारने का अवसर मिलता है। उक्त विचार जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने बरमकेला विकासखंड अंतर्गत अशासकीय जीडी मॉडल स्कूल, बरमकेला में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में भाग लेने से बच्चों में आत्मविश्वास, संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक सहभागिता जैसे गुणों का विकास होता है। विद्यालयीन शिक्षा के साथ-साथ जीवन कौशल से जुड़े कार्यक्रम बच्चों को भावी जीवन के लिए तैयार करते हैं। कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चे विभिन्न भूमिकाएं निभाते हैं, जिससे उनमें जिम्मेदारी की भावना और टीम भावना विकसित होती है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि गीत, संगीत, नृत्य और नाटकों के जरिए छात्रों की रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी बच्चों, पालकों, शिक्षकों एवं संस्था प्रबंधन को बधाई देते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद नायक, वर्तमान अध्यक्ष किशोर पटेल, पत्रकार मोहन नायक, विद्यालय प्रबंधन से अमृत नायक, प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा सुरक्षा कवच, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, सारंगढ़ की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे ‘अदृश्य’ ब्रेकर, विकास कोसले ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, किडनी की सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ. मीना पटेल विश्व किडनी दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश, नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह,पढ़... कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,