नशा मुक्त समाज को दिया संदेश, कन्या शाला सारंगढ़ के एनएसएस विशेष शिविर का समापन, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,

नाटक-नृत्य और स्वच्छता से दिया नशा मुक्ति का संदेश,
सारंगढ़।
शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन कार्यक्रम आज दिनांक 10 जनवरी 2026 को सम्पन्न हुआ। शिविर के दौरान स्वयंसेवक छात्राओं ने “नशा मुक्त समाज में युवा” थीम पर आधारित नाटक, नृत्य, स्वच्छता अभियान एवं विविध परियोजना कार्य कर ग्रामीणों को नशामुक्ति व स्वच्छता का संदेश दिया।

शिविर के अंतर्गत छात्राओं द्वारा किए गए साफ-सफाई एवं जागरूकता कार्यों से ग्राम गोड़ीहारी में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नशा के दुष्परिणामों पर आधारित प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत कर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

समापन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गोड़ीहारी के सरपंच, बीडीसी, डी. के. शर्मा व्याख्याता (शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़), वीरेंद्र कुमार जोलहे सहायक कार्यक्रम अधिकारी (एनएसएस), सहस राम साहू, पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला गोड़ीहारी के शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती आशा किरण तिर्की के नेतृत्व में शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य एवं परियोजना कार्य करने वाले शिविरार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सात दिवसीय विशेष शिविर का औपचारिक समापन किया गया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राएं
पुष्पा उरांव, यामिनी साहू, मधु यादव, खुशबू रात्रे, खुशबू यादव, पवित्रा टंडन, चंदा यादव, रानी विश्वकर्मा, नेहा जाटवर, स्वाति, निराली मैत्री, प्रीति चक्रवर्ती, संगीता, कोमल मैत्री।

शिक्षक एवं स्टाफ
सहस राम साहू, वीरेंद्र कुमार जोलहे, केवरेट सर, गजेंद्र कुमार चौहान सर, डी. के. शर्मा, मिंज मैम, सानिया सारथी मैम, लकड़ा मैम, लता सारथी, एम. शाकम्बरी, महिलाने, गोड़ीहारी स्कूल स्टाफ सहित श्रीमती आशा किरण तिर्की (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी) एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने एनएसएस स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन एवं सेवा भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।




