छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

वनांचल में रासेयो से जागी सामाजिक चेतना, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने दी बधाई, पढ़े पूरी खबर,,,

सारंगढ़–
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने संस्था प्रमुख, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुदूर वनांचल क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन ग्रामीणों में जनजागरूकता, राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण तथा सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी का भाव विकसित होता है।

उल्लेखनीय है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्री के तत्वाधान में 04 दिसंबर से 10 दिसंबर तक राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) का विशेष कार्यक्रम डोंगीपानी वनांचल ग्राम में आयोजित किया गया था। शिविर के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने रासेयो के अंतर्गत विविध सामाजिक, स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रमों की शानदार और मनोहारी प्रस्तुतियां दीं, जिसकी ग्रामीणों एवं अतिथियों ने सराहना की।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय के साथ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अभिलाषा नायक, श्रीमती सहोदरा सिदार, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंचगण, प्राचार्य सिदार, पूर्व प्राचार्य विशेश्वर नायक, शिक्षकगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा भारी संख्या में विद्यार्थी एवं पालकगण उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि रासेयो जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज से जोड़ने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार एवं रासेयो इकाई को सराहना दी गई।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा सुरक्षा कवच, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, सारंगढ़ की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे ‘अदृश्य’ ब्रेकर, विकास कोसले ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, किडनी की सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ. मीना पटेल विश्व किडनी दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश, नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह,पढ़... कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,