छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू, 22 जनवरी तक दावा-आपत्ति की अवधि,पढ़े पूरी खबर,,,

सारंगढ़ राजनीतिक दलों और मीडिया को दी गई मतदाता सूची की जानकारी, नाम जोड़ने और हटाने के लिए आवेदन 23 दिसम्बर से 22 जनवरी तक सारंगढ़-बिलाईगढ़ भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश साहू, एसडीएम वर्षा बंसल और अन्य अधिकारी मौजूद थे।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और मीडिया को जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रारूप (ड्रॉफ्ट) मतदाता सूची 23 दिसम्बर 2025 को प्रकाशित की गई है और इसे बूथवार मुद्रित व डिजिटल प्रतियां सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई हैं।मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को होगा। दावे और आपत्तियां 23 दिसम्बर से लेकर 22 जनवरी 2026 तक स्वीकार की जाएंगी, जिसमें लोग अपने नाम जोड़ने या अपात्र नाम हटाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष रूप से युवा वोटरों के लिए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2026 को या उससे पहले 18 साल के होने वाले युवाओं को फार्म-6 के माध्यम से अपना आवेदन देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्यभर में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवा वोटर निर्वाचक नामावली में अपने नाम जोड़ सकें।इसके अतिरिक्त, मतदाता सूची ऑनलाइन उपलब्ध है। इसे छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in और जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://sarangarh-bilaigarh.cg.gov.in पर भी देखा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा सुरक्षा कवच, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, सारंगढ़ की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे ‘अदृश्य’ ब्रेकर, विकास कोसले ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, किडनी की सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ. मीना पटेल विश्व किडनी दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश, नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह,पढ़... कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,