छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

धान उपार्जन केंद्र में पत्रकारों पर हमला, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी

लेन्ध्रा छोटे कृषि मंडी में अनियमितताओं की जांच करने पहुंचे पत्रकारों से मारपीट, FIR दर्ज

सारंगढ़-बिलाईगढ़।
लेन्ध्रा छोटे धान उपार्जन केंद्र में अनियमितताओं की पड़ताल करने पहुंचे पत्रकारों पर हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। नेशनल टीवी चैनल IND-24 के जिला संवाददाता केशव वैष्णव और राष्ट्रीय अखबार दैनिक जनसंपर्क भारत के जिला ब्यूरो कमल सिंह यादव के साथ गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना 30 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों की शिकायत पर सारंगढ़ मीडिया हाउस की ओर से पत्रकारों को लेन्ध्रा छोटे कृषि मंडी भेजा गया था। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। आरोप है कि बड़े किसानों और प्रभावशाली लोगों का धान घर से तौलकर सीधे छल्ली किया जा रहा था, जबकि छोटे किसानों द्वारा सवाल करने पर उन्हें गाली-गलौच और धमकियां दी जा रही थीं। मौके पर 41.500 किलोग्राम की तौल किए जाने की भी जानकारी सामने आई।

पत्रकारों के अनुसार किसानों के आग्रह पर वे कुछ देर और रुके, इसी दौरान मंडी के फड़ प्रभारी मोहर लाल साहू, ऑपरेटर लखन लाल खुटे, खिलेश्वर साहू सहित अन्य लोगों ने बिजली बंद कर 20–25 लोगों को बुलाकर हमला कर दिया। हमले में कमल सिंह यादव की आंख, पसली और सिर में चोट आई, वहीं केशव वैष्णव के दाहिने कान की सुनने की क्षमता प्रभावित हुई तथा दोनों कंधों में अंदरूनी चोटें आईं। आरोप है कि पेट्रोल से जिंदा जलाने और चाकू से मारने की धमकी भी दी गई।

हमलावरों द्वारा पत्रकारों के मोबाइल फोन, जिनमें घटना से जुड़े अहम साक्ष्य मौजूद थे, साथ ही पर्स और परिचय पत्र भी छीन लिए गए। घटना के बाद लगातार फोन कॉल के जरिए धमकियां मिलने की भी शिकायत की गई है।

पीड़ित की लिखित शिकायत पर थाना कोसीर में आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच भी किए जाने की बात कही गई है।

इस घटना के बाद पत्रकार संगठनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा सुरक्षा कवच, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, सारंगढ़ की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे ‘अदृश्य’ ब्रेकर, विकास कोसले ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, किडनी की सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ. मीना पटेल विश्व किडनी दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश, नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह,पढ़... कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,