छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ जिला अस्पताल में निःशुल्क सी.टी.टी. (महिला नसबंदी) अभियान को मिली तेज़ रफ्तार, पढ़े पूरी खबर,,,,

,महिलाएं अब सुरक्षित और भरोसेमंद सेवाओं का ले रही लाभ

*सारंगढ़ महिलाओं के स्वास्थ्य और परिवार नियोजन के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को एक नई दिशा मिली है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में सारंगढ़ के जिला चिकित्सालय में चल रहा निःशुल्क सी.टी.टी. (महिला नसबंदी) ऑपरेशन अभियान न केवल महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है, बल्कि यह परिवार नियोजन की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लागू की गई यह पहल अब तक सुनियोजित और प्रभावी रूप से चल रही है। जिला अस्पताल सारंगढ़ में यह अभियान ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के लिए राहत लेकर आया है। महिला नसबंदी से संबंधित ऑपरेशन की प्रक्रिया को पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ अंजाम दिया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप महिलाओं का विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है।

स्वास्थ्य प्रशासन की ओर से प्रत्येक स्तर पर सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व में अस्पताल टीम ने ऑपरेशन से पूर्व जांच, परामर्श और ऑपरेशन पश्चात देखभाल तक हर कदम पर महिलाओं की भलाई को प्राथमिकता दी है।

कार्यक्रम के अनुसार, प्रत्येक सोमवार को बरमकेला विकासखंड में जांच और मंगलवार को ऑपरेशन किए जा रहे हैं। इसी तरह, बिलाईगढ़ में बुधवार-गुरुवार और सारंगढ़ में शुक्रवार-शनिवार को ये सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। प्रत्येक शिविर में 7 से ज्यादा केस नहीं लिए जा रहे हैं, जिससे गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इस अभियान ने जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में तो योगदान दिया ही है, साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य अधिकारों को भी मजबूती प्रदान की है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल की मेहनत और समर्पण के कारण यह अभियान जिले में एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुका है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा सुरक्षा कवच, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, सारंगढ़ की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे ‘अदृश्य’ ब्रेकर, विकास कोसले ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, किडनी की सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ. मीना पटेल विश्व किडनी दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश, नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह,पढ़... कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,