छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

युवा संगम पूरी तरह जनसहयोग से संपन्न, शासकीय खर्च नहीं हुआ: सतीश यादव, पढ़े पूरी खबर,,,,,

सारंगढ़, नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाहक सतीश यादव ने स्पष्ट किया कि सारंगढ़ डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित युवा संगम कार्यक्रम पूरी तरह जनसहयोग से संपन्न हुआ। आयोजन में किसी भी प्रकार का शासकीय व्यय नहीं किया गया।

सतीश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक सामाजिक-सांस्कृतिक स्वयंसेवी संस्था है। युवा संगम कार्यक्रम की तैयारियां लगभग एक माह पूर्व से की जा रही थीं, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से आमजन और विशेषकर छात्र-छात्राओं को दी गई थी। कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रतिभागियों से ₹50 का नाममात्र पंजीयन शुल्क लिया गया, जिसकी पूर्व जानकारी सभी को थी। प्रतिभागियों ने स्वेच्छा से शुल्क जमा कर आयोजन को सफल बनाया।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम महाविद्यालय के अवकाश दिवस रविवार को आयोजित किया गया, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। आयोजन जनभागीदारी समिति, महाविद्यालय प्राचार्य एवं प्रशासन की पूर्व अनुमति से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संपूर्ण खर्च समाज से प्राप्त सहयोग राशि से वहन किया गया।

युवा संगम का उद्देश्य युवाओं में भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता, अनुशासन, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में युवाओं को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए सकारात्मक राष्ट्रनिर्माण में उनकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा की गई थी। संघ शिक्षा, सामाजिक सेवा, आपदा राहत और सांस्कृतिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा सुरक्षा कवच, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, सारंगढ़ की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे ‘अदृश्य’ ब्रेकर, विकास कोसले ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, किडनी की सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ. मीना पटेल विश्व किडनी दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश, नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह,पढ़... कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,