छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध गौण खनिज परिवहन पर कार्रवाई, 4 हाईवा जब्त, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर खनिज अमले की सख्ती, दो दिनों में चार वाहनों पर कार्रवाई

सारंगढ़-बिलाईगढ़। में गौण खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए दो दिनों में चार हाईवा वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश एवं खनि अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

खनिज विभाग को संचार माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर खनिज अमले ने आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया। शुक्रवार को क्षेत्र में गौण खनिज का अवैध परिवहन करते पाए गए दो हाईवा वाहनों को जब्त कर थाना भटगांव के सुपुर्द किया गया।

इसी क्रम में शनिवार को क्षेत्र में भी दो हाईवा वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन वाहनों को अवैध रूप से गौण खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिन्हें जब्त कर थाना सारंगढ़ में खड़ा कराया गया है।

खनिज विभाग के अनुसार यह कार्रवाई खनिज नियम 2015 एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
सेवा संकल्प अभियान के तहत आज सारंगढ़ में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं उपकरण वितरण शिविर, यूडीआईडी कार्ड नवीनीकरण, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण... आमाकोनी बांध की नहरों में उगी झाड़ियां, आखिर खेतों तक पानी कैसे पहुंचेगा? सहंसपुर से विशालपुर तक नहरों में झाड़ियों का साम्राज्य, सफाई का इंतजार कर रह... टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का सम्मान, संजय भूषण पांडे ने लिया जिले को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प, पढ़े पूरी खबर,,,,,, सेवा संकल्प अभियान में पुलिस ने बस स्टैंड पर चलाया यातायात जागरूकता अभियान, 100 हेलमेट बांटे संकल्प अभियान की भाषण प्रतियोगिता में आराध्या ने रचा इतिहास, ब्लॉक के बाद जिला स्तर पर भी हासिल किया प्रथम स्थान, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,