छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत आज सारंगढ़ में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं उपकरण वितरण शिविर, यूडीआईडी कार्ड नवीनीकरण, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण की मिलेगी सुविधा, पढ़े पूरी खबर,,,,,

सारंगढ़ |  सेवा संकल्प अभियान के तहत आज 14 अक्टूबर, बुधवार को सारंगढ़ जिला चिकित्सालय के सभा कक्ष में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग एवं जिला चिकित्सालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है।

शिविर में दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड का नवीनीकरण एवं नए कार्ड बनाने की प्रक्रिया की जाएगी। इसके साथ ही दिव्यांग हितग्राहियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण किया जाएगा। पात्र हितग्राहियों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है।

इस पहल के माध्यम से दिव्यांगजनों को प्रमाणन संबंधी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा शासकीय योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर के आयोजन से दिव्यांग हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेजों के नवीनीकरण, स्वास्थ्य जांच और सहायक उपकरण प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।

समाज कल्याण विभाग एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह शिविर दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण, सम्मानजनक जीवन और समाज की मुख्यधारा में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

शिविर का समय एवं स्थान: शिविर का आयोजन आज 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे से जिला चिकित्सालय सारंगढ़ के सभा कक्ष में किया जाएगा। दिव्यांगजन इस अवसर पर पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
सेवा संकल्प अभियान के तहत आज सारंगढ़ में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं उपकरण वितरण शिविर, यूडीआईडी कार्ड नवीनीकरण, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण... आमाकोनी बांध की नहरों में उगी झाड़ियां, आखिर खेतों तक पानी कैसे पहुंचेगा? सहंसपुर से विशालपुर तक नहरों में झाड़ियों का साम्राज्य, सफाई का इंतजार कर रह... टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का सम्मान, संजय भूषण पांडे ने लिया जिले को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प, पढ़े पूरी खबर,,,,,, सेवा संकल्प अभियान में पुलिस ने बस स्टैंड पर चलाया यातायात जागरूकता अभियान, 100 हेलमेट बांटे संकल्प अभियान की भाषण प्रतियोगिता में आराध्या ने रचा इतिहास, ब्लॉक के बाद जिला स्तर पर भी हासिल किया प्रथम स्थान, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,