छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

संजय भूषण पांडे की मौजूदगी में ग्राम सहसपानी में जल अर्पण दिवस: ‘हर घर नल से जल’ की सौगात, जल प्रबंधन का दिया संदेश, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। विकासखंड सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सहसपानी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खण्ड- सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ.ग.) द्वारा जल जीवन मिशन के तहत भव्य जल अर्पण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नव निर्मित पानी टंकी एवं अन्य जल प्रदाय योजनाओं को ग्रामवासियों को समर्पित किया गया।

“मोर गाँव मोर पानी”, “जल संवर्धन”, “सुजल ग्राम” और “सुजल, स्वच्छ, स्वस्थ ग्राम, हमारा अभिमान” जैसे नारों के साथ ग्रामीणों को जल की उपयोगिता, संरक्षण एवं प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाना और जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू, सचिव संघ अध्यक्ष बलभद्र पटेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

संजय भूषण पांडे: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीण तस्वीर

संजय भूषण पांडे ने कहा कि जल जीवन मिशन से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट दूर हो रहा है। हर घर नल से जल पहुँचने से महिलाओं और बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी तथा गांवों का समग्र विकास संभव होगा।

उत्तरी गणपत जांगड़े: जल संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी

उत्तरी गणपत जांगड़े ने कहा कि पानी जीवन का आधार है, इसलिए जल संरक्षण और प्रबंधन हम सबकी जिम्मेदारी है। सरकार की योजनाओं का लाभ तभी सार्थक होगा जब ग्रामवासी जल का सदुपयोग करें।

ममता राजीव सिंह ठाकुर: सुजल ग्राम से ही बनेगा स्वस्थ समाज

ममता राजीव सिंह ठाकुर ने कहा कि “मोर गाँव मोर पानी” की भावना से ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर बनेंगी। स्वच्छ जल से ही स्वस्थ ग्राम का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम के अंत में “हर-घर नल से जल – जल बचाएँ, जीवन संजोएँ” का संदेश देते हुए ग्रामीणों से जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। जल अर्पण दिवस ने सहसपानी में विकास की नई धारा प्रवाहित कर दी है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
13 से 18 जुलाई तक जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में होगा HPV वैक्सीन सप्ताह, 14–15 वर्ष की बालिकाओं को लगेगा निःशुल्क टीका, पढ़े पूरी खबर,,,,,, शिक्षा की राह में दूरी अब नहीं बनेगी बाधा: पीएम श्री स्कूल सारंगढ़ की छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें, पढ़े पूरी खबर,,,,, सारंगढ़ में पत्रकार पर जानलेवा हमला: बीच-बचाव करना पड़ा भारी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,, 1500 से ज्यादा मुफ्त डायलिसिस सत्र पूरे, जिला अस्पताल सारंगढ़ ने रचा नया कीर्तिमान, पढ़े पूरी खबर,,,,, सारंगढ़ कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार, खाते में 2.71 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन, पढ़े पूरी खबर,,,,,...