छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

मां के जन्मदिन पर सेवा का संदेश: सतीश यादव ने 150 गरीब बच्चों संग काटा केक, बांटे उपहार, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,

सारंगढ़, नईदुनिया,दिलीप टंडन

सारंगढ़। सेवा भारती से जुड़े समाजसेवी सतीश यादव ने अपनी माताजी का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाते हुए समाज को सेवा का संदेश दिया। रविवार को उन्होंने दिन की शुरुआत वृक्षारोपण से की और इसके बाद रायगढ़ रोड स्थित सेवा बस्ती में करीब 150 गरीब बच्चों के साथ केक काटकर जन्मोत्सव मनाया।

इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खास खुशी देखने को मिली। सतीश यादव ने बच्चों को चॉकलेट, पेंटिंग किट, स्टडी किट, कॉपी-किताब और कलम उपहार स्वरूप प्रदान किए। साथ ही सभी को मिठाई और लड्डू भी बांटे गए।

समाजसेवी सतीश यादव ने अपने साथियों के सहयोग से यह पूरा कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे खास अवसर को जरूरतमंदों के साथ मनाने से सच्ची खुशी मिलती है और समाज के प्रति जिम्मेदारी का एहसास भी होता है।

सेवा भारती लगातार विभिन्न सेवा बस्तियों में ऐसे सेवा कार्य करती आ रही है। संस्था वंचित बच्चों को भोजन, शिक्षा और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि उनका भविष्य बेहतर बन सके।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़