छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

युवा संगम समिति ने महाविद्यालय प्राचार्य का किया सम्मान, 500 से अधिक युवाओं की भागीदारी वाला आयोजन रहा सफल, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

सारंगढ़, नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़। युवा संगम आयोजन समिति द्वारा बुधवार को पं. लोचन प्रसाद शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया और सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया। हाल ही में संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में आयोजित युवा संगम कार्यक्रम में सारंगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से 500 से अधिक युवाओं ने भाग लिया था।

कार्यक्रम में युवाओं को देश के महापुरुषों के विचारों से अवगत कराया गया। समापन अवसर पर देशभक्ति गीतों पर युवाओं का उत्साह देखते ही बना। साथ ही देश और समाज से जुड़े सवालों पर समिति सदस्यों ने मार्गदर्शन भी दिया। आयोजन की सफलता पर समिति ने प्राचार्य, प्राध्यापकों, जनभागीदारी अध्यक्ष सहित सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का सम्मान किया।

महाविद्यालय परिसर में छात्रों ने की भारत माता की आरती
आभार कार्यक्रम से पूर्व महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारत माता की आरती कर युवा संगम के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। छात्रों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में पूर्व छात्र भी शामिल हुए। समिति सदस्यों और पूर्व छात्रों की गरिमामयी उपस्थिति से माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

देशभक्ति की चेतना जगाने का प्रयास
1 फरवरी को आयोजित युवा संगम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए। देशभक्ति विषय पर सारंगढ़ में इस तरह का यह पहला आयोजन माना जा रहा है। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में युवाओं में राष्ट्रभावना जागृत करने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पं. लोचन प्रसाद शासकीय महाविद्यालय में संपन्न यह कार्यक्रम युवाओं के बीच सकारात्मक संदेश देने में सफल रहा।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़