छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सरपंच पति व प्रतिनिधि पर अवैध शराब वसूली का गंभीर आरोप, निर्दोष को फंसाने की साजिश का दावा, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

सारंगढ़-नईदुनिया, दिलीप टंडन
जिले के ग्राम पंचायत पिकरीपाली में अवैध शराब बिक्री और अवैध वसूली को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्राम तेंदूभाठा निवासी दीपक नारंग ने जनदर्शन में आवेदन देकर सरपंच पति हरीश वर्मा एवं सरपंच प्रतिनिधि योगेश्वर वैष्णव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आवेदक के अनुसार, सरपंच पति हरीश वर्मा (शासकीय कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग) और सरपंच प्रतिनिधि योगेश्वर वैष्णव द्वारा ग्राम पिकरीपाली में अवैध वसूली कर शराब की बिक्री करवाई जा रही है। इस गतिविधि का विरोध करने पर मारपीट की धमकी दी जाती है। आरोप है कि विरोध करने वालों को फंसाने के लिए रात के समय लोगों के घरों की छतों व सड़क किनारे नालियों में शराब रखकर पुलिस से मिलीभगत के जरिए झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास किया जाता है।

आवेदन में उल्लेख है कि 22 जनवरी 2026 को मुकेश नारंग पिता पुकराम के साथ मिलकर दीपक नारंग के घर के बाहर और छत पर शराब रखकर निर्दोष को फंसाने की साजिश रची गई, जिससे गांव में भय का माहौल बन गया है।

पीड़ित ने कलेक्टर से मांग की है कि दोनों अनावेदकों के 21 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2026 तक के कॉल डिटेल निकलवाकर निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।

इस मामले में किशन नारंग को सह-प्रार्थी और उमेश बंजारे, रवि रात्रे व नरेंद्र को गवाह बताया गया है। जनदर्शन में उठे इस मामले से क्षेत्र में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़