छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

विधायक संपत अग्रवाल की भतीजी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, पढ़े पूरी खबर,,,,

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों ने परिजनों से भेंट कर जताई संवेदना

सारंगढ़ नईदुनिया प्रतिनिधि
बसना विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री संपत अग्रवाल की भतीजी एवं उनके छोटे भाई, पूर्व जनपद अध्यक्ष रामचंद अनीता अग्रवाल की सुपुत्री के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद समाचार से समाज, रिश्तेदारों एवं परिचितजनों में गहरा शोक व्याप्त है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिजनों के निवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा ईश्वर से आत्मा की शांति और परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

शोक व्यक्त करने वालों में बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रायगढ़ श्री अजेश अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस दुःखद घड़ी में क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर शोकाकुल परिवार के साथ खड़े होने की भावना व्यक्त की। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों से एसडीएम निवास रहे शासकीय बंगले में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रवेश, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम, पढ़े पूरी खबर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में HPV टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा सुरक्षा कवच, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,, सारंगढ़ की सड़कों पर हादसों को दावत दे रहे ‘अदृश्य’ ब्रेकर, विकास कोसले ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,, किडनी की सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी: डॉ. मीना पटेल विश्व किडनी दिवस पर दिया स्वास्थ्य का संदेश, नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह,पढ़... कनकबीरा में भाजपा का होली मिलन: फाग गीतों और गुलाल के बीच दिखी संगठन की एकजुटता, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,