छत्तीसगढ़रायगढ़

कलश यात्रा के साथ राधे महिला मंडल की श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, पढ़े पूरी खबर,,,,

पंडित डा महेंद्र मिश्र कथा व्यास श्रीमुख से करेंगे भागवत के विभिन्न कथा सुनाएंगे।

कला-संस्कृति की नगरी रायगढ़ में पंजरी प्लांट मोहल्ला स्थित राधे महिला मंडल के नेतृत्व में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। कथा का वाचन कथा व्यास पंडित डॉ. महेंद्र मिश्र कर रहे हैं, जो राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता एवं देवभूमि हरिद्वार से ज्योतिषाचार्य की शिक्षा प्राप्त विद्वान हैं।

भव्य कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

आयोजन के प्रथम दिन दोपहर करीब 3 बजे कलश शोभायात्रा निकाली गई। पीतवस्त्रधारी महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव से चल रहे थे। संकीर्तन पार्टी और डीजे की भक्ति धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। यात्रा समाप्त होने के बाद श्रीमद्भागवत जी की आरती हुई तथा श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कलशधारी माताओं का होगा विशेष सम्मान

कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण तीन चयनित कलशधारी माताएं रहीं। इन तीनों माताओं को श्री धर्मचेतना मंच द्वारा व्यास मंच से विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा। यात्रा के दौरान देवी-देवताओं का आह्वान कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया।

पहले दिन श्रीकृष्ण आरती, दूसरे दिन शुकदेव जन्मोत्सव

पहले दिन भगवान श्रीकृष्ण की आरती की गई।
दूसरे दिन 5 दिसंबर को शुकदेव जन्म व वाराह अवतार की कथा का रसपान कराया जाएगा। पंडित डॉ. मिश्र प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से प्रभु कृपा तक कथा प्रवचन देंगे।

12 दिसंबर तक चलेगा कथा सप्ताह

यह अध्यात्ममय कथा-सत्र 12 दिसंबर तक चलेगा। इस अवधि में कथा व्यास पंडित डॉ. महेंद्र मिश्र भागवतपुराण की विभिन्न दिव्य कथाओं का श्रवण कराते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर करेंगे।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़