छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

166 महतारी सदन हेतु 49.80 करोड़ रुपये जारी, अब तक 368 की मिली स्वीकृति! पढ़े पूरी खबर,,,,,

गोडम, छिंद और पेंड्रावन में बनेगा महतारी सदन

सारंगढ़-बिलाईगढ़। प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी सदन निर्माण की योजना को तेज़ी दी है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 166 महतारी सदन के लिए 49 करोड़ 80 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की है। इनमें सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गोडम, छिंद और पेंड्रावन गांव शामिल हैं।

प्रति महतारी सदन 30 लाख रुपये की लागत से करीब 25 सौ वर्गफुट क्षेत्रफल में भवन का निर्माण होगा। इसमें कमरा, बरामदा, हाल, किचन, स्टोररूम, सामुदायिक शौचालय, ट्यूबवेल और वाटर हार्वेस्टिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए बाउंड्रीवाल भी बनाई जाएगी।

5 साल में हर पंचायत में महतारी सदन

प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से महतारी सदन बनाने की योजना है। पहले चरण में हर विकासखंड में निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। अब तक प्रदेश में 368 महतारी सदन स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से 50 से अधिक का निर्माण पूर्ण हो चुका है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम भ्रमण के दौरान महिलाओं ने बैठक व कामकाज के लिए स्थान की मांग की थी, जिसे ध्यान में रखते हुए महतारी सदन बनाने की योजना तैयार की गई है। इससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार व आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा सहयोग मिलेगा

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़