Letest Newsछत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

गोमर्डा अभ्यारण्य में दंतैल की दस्तक से हड़कंप, पढ़े पूरी खबर,,,,,,,

दहशत में ग्रामीण, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के सुप्रसिद्ध गोमर्डा अभ्यारण्य में एक बार फिर एक विशालकाय दंतैल हाथी की आमद से वनांचल से लगे गांवों में दहशत का माहौल है। हाथी की मौजूदगी की सूचना फैलते ही ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। लोग खेत-खलिहानों और जंगल की ओर जाने से कतरा रहे हैं।

अलर्ट मोड पर वन अमला, हाथी मित्र दल तैनात

हाथी के प्रवेश की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। विशेष निगरानी दल और हाथी मित्र लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। ड्रोन और मैदानी अमले के जरिए उसके मूवमेंट की ट्रैकिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति नुकसान से बचाव किया जा सके।

मुनादी कर दी जा रही चेतावनी

प्रभावित गांवों में माइकिंग के माध्यम से ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। वन विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं—

  • जंगल की ओर न जाएं, विशेषकर अकेले न निकलें।
  • हाथी दिखने पर पास जाने या छेड़ने की कोशिश न करें।
  • रात्रि के समय घरों से बाहर अनावश्यक न निकलें।

दहशत के साये में बीत रही रातें

अभ्यारण्य से लगे गांवों में लोगों की रातों की नींद उड़ी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी की चिंघाड़ और हलचल से बच्चों व बुजुर्गों में डर का माहौल है।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि जब तक दंतैल सुरक्षित रूप से रिहायशी क्षेत्र से दूर नहीं चला जाता, तब तक निगरानी जारी रहेगी। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़