छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

कलेक्टर ने सारंगढ़ के कृषि कार्यालय में हुए मारपीट पर लिया संज्ञान, पढ़े पूरी खबर,,,,,

डीडीए कृषि को तत्काल 4 बिंदुओं पर प्रमाणिक रिपोर्ट देने के निर्देश

आरईओ प्रवीण पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़ बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ संजय कंन्नौजे ने सारंगढ़ के उप संचालक कृषि (डीडीए) कार्यालय में गुरुवार 16 अप्रैल को हुए मारपीट की घटना पर संज्ञान लिया है और उप संचालक को घटना की सत्यता एवं वास्तविक स्थिति की जानकारी 4 बिंदुओं पर विस्तृत एवं तथ्यात्मक जांचकर तत्काल प्रमाणिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

इसी प्रकार कलेक्टर ने मारपीट में शामिल आरईओ प्रवीण पटेल को उनके इस कृत्य के लिए सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उल्लंघन पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उन्हें पत्र प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर अपना तथ्यात्मक स्पष्टीकरण अपने (कलेक्टर के) समक्ष स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। निर्धारित समय अवधि में उत्तर प्राप्त न होने अथवा जवाब असंतोषजनक पाए जाने की स्थिति में कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़