छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की नई मिसाल: दोपहर 2 बजे तक 07 सामान्य प्रसव सफलतापूर्वक संपन्न,पढ़े पूरी खबर,,,,,

सारंगढ़,कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कुशल मार्गदर्शन एवं सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय सारंगढ़ निरंतर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की एक नवीन पहचान स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में आज 02 अक्टूबर 2026 को अस्पताल की समर्पित टीम ने दोपहर 02 बजे तक कुल 07 सुरक्षित एवं सामान्य प्रसव सफलतापूर्वक कराए हैं।
यह उपलब्धि आरएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार रात्रे के कुशल समन्वय, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रानू मनहर तथा नर्सिंग स्टाफ फरहा जांगड़े, ज्योति स्वर्णकार, भारती भगत, योजन सहित जिला चिकित्सालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के सामूहिक व तत्पर प्रयासों से संभव हो सकी है। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।
सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पूरी मेडिकल व नर्सिंग टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय में लगातार उच्च स्तरीय मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने सारंगढ़ एवं आसपास के आमजनों द्वारा जिला चिकित्सालय की सेवाओं पर निरंतर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, अस्पताल के सुचारू संचालन और स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में मिल रहे निरंतर सहयोग के लिए जिला प्रशासन का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़