Letest Newsछत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सालर में अवैध धान भंडारण पर एसडीएम की कार्रवाई, 98 कट्टा धान की जब्ती बनाई गई, पढ़े, पूरी खबर,,,,,,

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच प्रशासन की सख्ती, अवैध भंडारण और परिवहन करने वालों पर रहेगी पैनी नजर

सारंगढ़-बिलाईगढ़। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के साथ ही जिले में धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शासन के निर्धारित नियमों के विपरीत धान का भंडारण और परिवहन करने वालों पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में सालर में एसडीएम द्वारा धान के अवैध भंडारण की जांच की गई, जहां जांच के दौरान 98 कट्टा धान पाया गया। प्रशासनिक टीम ने उक्त धान की जब्ती की कार्रवाई करते हुए जब्ती पत्रक तैयार किया।

कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य अवैध रूप से धान का संग्रहण करने तथा दूसरे क्षेत्रों से धान लाकर खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर रोक लगाना है।

इसी अभियान के तहत सालर में एसडीएम द्वारा मौके पर पहुंचकर धान के भंडारण की जांच की गई। जांच के दौरान 98 कट्टा धान मिलने पर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की गई और उसका जब्ती पत्रक बनाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध धान भंडारण करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।

गौरतलब है कि जिले में धान के अवैध परिवहन पर नियंत्रण के लिए कुल 21 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। इनमें 11 अंतरराज्यीय और 10 अंतरजिला चेकपोस्ट शामिल हैं। इसके अलावा जिले की 80 समितियों के अंतर्गत 95 धान खरीदी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन सभी केंद्रों और चेकपोस्टों के माध्यम से धान की खरीदी एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध भंडारण, परिवहन और नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सख्ती का उद्देश्य वास्तविक किसानों को शासन की धान खरीदी योजना का लाभ दिलाना और खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना है।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
सालर में अवैध धान भंडारण पर एसडीएम की कार्रवाई, 98 कट्टा धान की जब्ती बनाई गई, पढ़े, पूरी खबर,,,,,, सरकारी स्कूलों में भी गूंजेगी AI की पाठशाला, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की पहल से बच्चों को मिलेगी निःशुल्क आधुनिक तकनीकी शिक्षा,पढ़े पूरी खबर,,,,, अटल आरोग्य लैब बनी मरीजों के लिए वरदान, पांच माह में 31 हजार से अधिक मरीजों की 1.14 लाख निःशुल्क जांच, पढ़े पूरी खबर,,,,, नवाचारी शिक्षा से मिडमिडा का बढ़ाया मान, प्रधान पाठक बिजेंद्र चौहान को मिला राज्य स्तरीय ‘नवदीप गुरु गौरव’ सम्मान, पढ़े पूरी खबर,,,, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का चरित्र समस्त मानव जाति के लिए शाश्वत प्रेरणास्रोत : संजय भूषण पाण्डेय, पढ़े पूरी खबर,,,,,,