छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, टेंट कर्मचारी निकला शातिर चोर,पढ़े पूरी खबर,,,,,,,,,

विशालपुर, नईदुनिया दिलीप टंडन

बिलाईगढ़। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के एक बड़े मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी कौशिक प्रधान (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 7.71 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी रामलाल साहू (58 वर्ष), निवासी पवनी, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 फरवरी की रात परिवार सहित घर में ताला लगाकर कसडोल गए थे। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, 3000 रुपये नगद तथा आधार कार्ड अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए थे।

मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। शादी समारोह में आए टेंट, कैटरिंग और कैमरा कर्मियों से पूछताछ के दौरान कौशिक प्रधान संदिग्ध पाया गया। डॉग स्क्वॉड की मदद से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 6 तोला 2 ग्राम सोने के जेवरात (करीब 5.59 लाख रुपये), 800 ग्राम चांदी के जेवरात (करीब 1.79 लाख रुपये), 3000 रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय एवं एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई।

इनका रहा विशेष योगदान:
विवेचक प्रकाश रजक, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र साव, आरक्षक मुनी अनंत, राजेश सायतोडे, भुनेश्वर चंद्रा, चंद्रमणी साहू, अर्जुन सिंह, राजेन्द्र बघेल, साइबर प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी, दीपक मैत्री तथा डॉग हैंडलर बहादुर थापा।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़
सालर में अवैध धान भंडारण पर एसडीएम की कार्रवाई, 98 कट्टा धान की जब्ती बनाई गई, पढ़े, पूरी खबर,,,,,, सरकारी स्कूलों में भी गूंजेगी AI की पाठशाला, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की पहल से बच्चों को मिलेगी निःशुल्क आधुनिक तकनीकी शिक्षा,पढ़े पूरी खबर,,,,, अटल आरोग्य लैब बनी मरीजों के लिए वरदान, पांच माह में 31 हजार से अधिक मरीजों की 1.14 लाख निःशुल्क जांच, पढ़े पूरी खबर,,,,, नवाचारी शिक्षा से मिडमिडा का बढ़ाया मान, प्रधान पाठक बिजेंद्र चौहान को मिला राज्य स्तरीय ‘नवदीप गुरु गौरव’ सम्मान, पढ़े पूरी खबर,,,, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का चरित्र समस्त मानव जाति के लिए शाश्वत प्रेरणास्रोत : संजय भूषण पाण्डेय, पढ़े पूरी खबर,,,,,,