छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

गांधी जयंती पर जिला अस्पताल में चला स्वच्छता अभियान, कर्मचारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश, पढ़े पूरी खबर,,,,,,

विशालपुर सारंगढ़ नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल सारंगढ़ में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान में अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय, गार्डन स्टाफ, सुरक्षा गार्ड सहित समस्त कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई।

अभियान के दौरान जिला अस्पताल परिसर के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई की गई। कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर, वार्डों के आसपास, आने-जाने वाले मार्गों एवं अन्य स्थानों पर स्वच्छता कार्य किया। अस्पताल में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के साथ कचरे को निर्धारित स्थान पर रखने और परिसर को साफ-सुथरा रखने पर विशेष जोर दिया गया। चिकित्सकों और कर्मचारियों ने स्वयं सफाई कार्य में शामिल होकर स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस पहल का उद्देश्य अस्पताल परिसर में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखना तथा मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल आने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने अस्पताल को स्वच्छ रखने में सभी की सहभागिता जरूरी बताते हुए नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित स्वच्छता अभियान ने सेवा, स्वच्छता और जिम्मेदारी के संदेश को भी मजबूती प्रदान की।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़