छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

सुशासन तिहार में जनता की समस्याओं का होगा समाधान, जिलेभर में लगेंगे शिविर पढ़े पूरी खबर,,,,,

विशालपुर नईदुनिया दिलीप टंडन

सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 1 मई से 10 जून 2026 तक जिले में ‘सुशासन तिहार’ अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में आम नागरिक अपनी मांग, सुझाव एवं शिकायतें सीधे प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।

प्रशासन द्वारा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अलग-अलग तिथियों पर शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की योजना बनाई गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर बाद शिविर
ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होंगे। सारंगढ़ विकासखंड में 5 मई को उलखर, 13 मई को फर्सवानी, 18 मई को हरदी, 21 मई को उच्चभीठी, 28 मई को केडार, 4 जून को कपरतुंगा और 10 जून को गोडम में शिविर लगाए जाएंगे।

बिलाईगढ़ विकासखंड में 4 मई को धोबनी, 8 मई को बलौदी, 15 मई को गदहाभाटा, 22 मई को धाराशिव, 29 मई को खुरदरहा और 5 जून को मडकड़ी में शिविर आयोजित होंगे।

इसी तरह बरमकेला विकासखंड के बड़े नवापारा में 6 मई, हिर्री में 14 मई, कांदुरपाली में 20 मई, भीखमपुरा में 27 मई तथा झाल में 3 जून को शिविर लगाए जाएंगे।

शहरी क्षेत्रों में भी तय कार्यक्रम
नगरीय निकायों में भी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में 13, 19 और 22 मई को शिविर लगेंगे। नगर पंचायत बिलाईगढ़ में 6, 7 और 8 मई को आयोजन होगा।

इसके अलावा सरसीवा में 7 मई, पवनी में 7 और 14 मई, सरिया में 14 और 20 मई, भटगांव में 5 मई तथा बरमकेला में 6, 7 और 8 मई को शिविर आयोजित किए जाएंगे।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं, ताकि त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Back to top button
ब्रेकिंग न्यूज़